फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकाने वाला शिकंजा कसते ही फरार, शेरा पर लगा है गुंडा एक्ट

Sat, 11 Nov 2023 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोपी शेरा पर पर कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें रंगदारी मांगने से लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। उसका नाम पांच साल पहले तब चर्चा में आया जब उसने सलमान खान को फोन पर धमकी दी। इस मामले में मुंबई पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई थी।
विज्ञापन
सलमान खान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अदाकार सलमान खान को धमकी देने वाला अपराधी शेरा शिकंजा कसते ही घर छोड़कर भाग निकला है। शाहगंज पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इस संबंध में उसके खिलाफ नोटिस भी जारी हो गया है। हालांकि, वह घर से गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

शाहगंज के अहमदगंज का रहने वाला शेरा कुख्यात अपराधी है।

उस पर कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें रंगदारी मांगने से लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। उसका नाम पांच साल पहले तब चर्चा में आया जब उसने सलमान खान को फोन पर धमकी दी। इस मामले में मुंबई पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई थी।

विज्ञापन

बमबाजी समेत कई संगीन वारदातों में आ चुका है नाम

जमानत पर छूटने के बाद उसने प्रयागराज में एक के बाद एक ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर दिया। बमबाजी, मारपीट, हमले की कई वारदातों में उसका नाम सामने आया। इसमें से एक बार उसे मुठभेड़ में भी गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में उसके खिलाफ दो लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

उधर, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के क्रम में शाहगंज पुलिस ने शिकंजा कसा तो वह घर छोड़कर फरार हो गया। शाहगंज पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। एसीपी कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें