बमबाजी समेत कई संगीन वारदातों में आ चुका है नाम
जमानत पर छूटने के बाद उसने प्रयागराज में एक के बाद एक ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर दिया। बमबाजी, मारपीट, हमले की कई वारदातों में उसका नाम सामने आया। इसमें से एक बार उसे मुठभेड़ में भी गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में उसके खिलाफ दो लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
उधर, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के क्रम में शाहगंज पुलिस ने शिकंजा कसा तो वह घर छोड़कर फरार हो गया। शाहगंज पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। एसीपी कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है।