फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मऊआइमा में नर्स की सिर कूंचकर हत्या करने वाला 10 माह बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
24 अप्रैल 2024 को मऊआइमा के जोगीपुर कौवापुर ऊसर वन विभाग के पास नर्स की हत्या के मामले को पुलिस ने 10 माह बाद सुलझा लिया है। रविवार को मऊआइमा पुलिस ने ददौली के रामनगर उमरी निवासी शैलेंद्र पटेल उर्फ दारा को हरिसेनगंज मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बाइक पर लिफ्ट देकर दुष्कर्म का प्रयास किया, जब पीड़िता ने डायल-112 मिलाया तो उसकी हत्या कर फरार हो गया।
विज्ञापन

23 अप्रैल को नर्स अपने मायके मनीराम का पूरा बाघराय प्रतापगढ़ के लिए निकली। अगले दिन 24 अप्रैल को मऊआइमा के जोगीपुर कौवापुर ऊसर वन विभाग के निकट सिर कूंचा हुआ शव बरामद हुआ। उसका पति खुल्दाबाद में सब्जी बेचता था। रविवार को सर्विलांस की टीम में मऊआइमा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, सर्विलांस सेल की टीम सब इंस्पेक्टर सुखचैन, धीरेंद्र नाथ यादव आदि एसओजी की टीम मदद से आरोपी को दबोच लिया गया।

लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठाया

शैलेंद्र पटेल उर्फ दारा ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ नर्स को लिफ्ट देकर बैठा लिया और दुराचार की कोशिश की। नर्स ने डायल 112 लगा दिया। पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल छीन लिया। फिर ईंट-पत्थरों से सिर कूंचकर हत्या कर दी। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने नर्स की मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें