फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आठ साल से बंद पड़ा है पीसीएफ केंद्र

Sun, 19 Jul 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
आठ वर्षों से बंद पड़ा है उरुवा का पीसीएफ केंद्र। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
किसानों को खाद, बीज उचित दर और समय पर मिलने के लिए उरुवा में स्थापित पीसीएफ केंद्र करीब आठ साल से बंद पड़ा है। स्थानीय किसानों ने कई बार विभाग से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके कारण किसानों को दूर स्थित केंद्रों पर बीज और खाद के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

साल 2012 में स्थापित पीसीएफ केंद्र से करीब 15 गांवों के दो हजार किसानों को जोड़ा गया था, जो सन् 2017 में बंद हो गया। पीसीएफ केंद्र के तत्कालीन प्रभारी ओम प्रकाश पर गबन का आरोप लगाकर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। तभी से यह केंद्र बंद है। किसानों का कहना है कि केंद्र पर खाद, बीज उचित दर और समय पर मिलता था लेकिन केंद्र बंद होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने पीसीएफ केंद्र को दोबारा खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें