खीरी थाना क्षेत्र के कौहट लोहरा गांव में बीती रात एक मकान में रह रही अकेली महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। सुबह होने पर जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और महिला गंभीर रूप से जलकर बेहोश पड़ी है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और उसके परिवार के सदस्यों को दी गयी। सूचना पर पहुंचे खीरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने महिला को तत्काल इलाज हेतु एसआरएन अस्पताल भेजा। घटना की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गोमती देवी पत्नी शिव शंकर सिंह निवासी कौहट लोहरा गांव थाना खीरी अपने घर में प्रतिदिन की भांति रात में खा पीकर सोई हुई थी। देर रात कुछ अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा उसे जला दिया गया। घटना सुबह तब पता चला जब पास पड़ोस के लोग उनके न जगने पर उनके घर गए तो देखा तो सभी के होश उड़ गए।
स्थानीय लोगों ने बताया इनके पति मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं इनके तीन बच्चे हैं। जिसमें एक बच्ची की शादी हो गई है। दो बच्चे भी पिता के साथ मुंबई में ही रह रहे थे। यह घर में अकेली रहतीं थी। जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए दरिंदों ने ऐसा अंजाम कर दिया। जबकि गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। संवाद