फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुल जाएंगे इविवि के सभी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सभी कार्यालय सोमवार से खुल जाएंगे और 50 फीसदी स्टाफ के साथ विश्वविद्यालय के कार्यालयों में नियमित कामकाज भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर भी जल्द निर्णय होने के आसार हैं। लॉकडाउन के दौरान विश्वविद्यालय में केवल वित्त अधिकारी, रजिस्ट्रार और कुलपति का कार्यालय नियमित रूप से खुल रहा था। इस दौरान 69 हजार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी होने पर प्रोविजनल डिग्री बनवाने के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय भी खोल दिया गया लेकिन बाकी कार्यालय बंद थे। अब एक जून से सभी डीन कार्यालय, विभागाध्यक्षों के कार्यालय और इंस्टीट्यूट के दफ्तर भी खुल जाएंगे और वहां कामकाज शुरू हो जाएगा। इसके अलावा प्रवेश भवन में भी कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इविवि एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए इन दिनों आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। ऐसे में प्रवेश भवन खुलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। वहीं, डीन और विभागाध्यक्षों के कार्यालय खुलने से तमाम लंबित कार्यों का निपटारा हो जाएगा। सभी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया गया है। बाकी कर्मचारी टेलीफोन या मोबाइल के माध्यम से संपर्क में रहेंगे। कर्मचारी एक दिन छोडक़र कार्यालय आएंगे और कार्यालय में 50-50 फीसदी कर्मचारियों की नियमित रूप से उपस्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें