बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आनापुर में मंगलवार को खांसी, जुकाम और वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक देखी गई। दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड के कारण समस्या ज्यादा हो रही है। प्रभारी निरीक्षक डाॅक्टर रवीन्द्र पांडेय ने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण मरीजों कि संख्या बढ़ रही है।