फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नोडल अधिकारी ने गोवंश आश्रय का किया निरीक्षण

Sat, 14 Nov 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज स्थित गोशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी - फोटो : 1
विज्ञापन
नगर पंचायत स्थित गोवंश आश्रय स्थल का शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार के साथ आश्रय स्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने व्यवस्था, साफ-सफाई और गोवंश के स्वास्थ्य का जायजा लिया। गोदाम में खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता देखकर उन्होंने संतोष जताया। नोडल अधिकारी ने पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गोवंश को स्वस्थ रखने के लिए भूसे के साथ हरे चारे और चोकर के उपयोग पर जोर दिया। मौके पर सभासद अमर बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार नागर, अनिल कुमार, अमृतलाल और विश्वनाथ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें