कैंट हाई स्कूल की शूटिंग अकादमी का निरीक्षण करते सीईओ नागेश कुमार पांडेय। स्वयं
छावनी परिषद के नवनियुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय ने सोमवार को न्यू कैंट स्थित कैंट हाई स्कूल और विकर पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, भवन की स्थिति, मिड डे मील व छात्रों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में चल रहे शूटिंग, क्रिकेट व बॉक्सिंग अकादमी का भी निरीक्षण किया। नागेश कुमार ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना छावनी परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक कैप्टन एके सिन्हा, प्रधानाचार्य मो. अंसार उपस्थित रहे।