फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नशे के विवाद में टोकने पर बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष के भतीजे की कर दी थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के चचेरे भतीजे लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने कारण का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, पप्पू के दोस्त बबलू की पत्नी विजेता अपने बेटे साहिल को नशा करने से रोक रही थी जबकि साहिल का दोस्त व मुख्य आरोपी विशाल उसे नशे के लिए ले जाना चाहता था। इसी दाैरान माैके पर पहुंचे एलएन सिंह के हस्तक्षेप से नाराज आरोपी विशाल ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि हर्ष होटल के पास रहने वाला बबलू और पप्पू अच्छे दोस्त थे, इसलिए पप्पू का अक्सर बबलू के घर पर आना-जाना था। दूसरी ओर यहीं का रहने वाला आरोपी विशाल और बबलू का बेटा साहिल आपस में मुंह बोले मामा-भांजे हैं।
बताया जा रहा है कि विशाल नशे का आदी है और आए दिन साहिल को भी नशा कराने ले जाता था। इस बात की जानकारी साहिल की मां विजेता को हो गई। इसे लेकर विजेता और विशाल के बीच कई बार बहसबाजी भी हुई। घटना के एक दिन पहले भी दोनों में जमकर विवाद हुआ। आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामला शांत करवाया। इसके बाद बृहस्पतिवार रात विशाल का साहिल के पास फोन आया और वह उसे नशा करने के लिए अपने पास बुलाने लगा। इन्कार करने के बावजूद बार-बार फोन आने पर साहिल ने अपनी मां विजेता को बताया। थोड़ी देर में नशे की हालत में विशाल साहिल के घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले जाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। इसी बात को लेकर विजेता और विशाल में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

तभी मौके पर पहुंचे पप्पू ने हस्तक्षेप किया तो मामला और बढ़ गया। इससे गुस्साए आरोपी विशाल ने पप्पू के पेट में कई बार चाकू से वार किया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें