फोटो नवाबगंज 05 कौड़िहार में पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया
- फोटो : Samvad
कौड़िहार में फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण पर स्थानीय पुलिस ने कड़ा रूख अपनाया है। मंगलवार की शाम नवाबगंज कोतवाली थाना प्रभारी पंकज अवस्थी दल-बल के साथ कौड़िहार-पचदेवरा तथा कौड़िहार-कुरेसर पहुंचे। वहां दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अभिलंब अतिक्रमण को हटाने को कहा। पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप गया। इस बीच कई दुकानदार मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने सख्ती करते हुए मंदिर के सामने से अतिक्रमण हटवा दिया। बता दें कि कुछ स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी सोरांव से कौड़िहार-पचदेवरा रोड मंदिर के सामने अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। बाद में एसडीएम द्वारा थाना प्रभारी को अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया गया था। कौड़िहार कुरेसर रोड पर अतिक्रमण से रोज लंबा जाम लगा रहता है। मौके पर प्रधान रवि केसरवानी एसएसआई उमेश सिंह, उमाकांत यादव, उप निरीक्षक संजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।