फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हवेलिया वार्ड में हफ्ते भर में चौथी बार फुंकी नलकूप की मोटर, गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगापार के हवेलिया वार्ड में लगी जल निगम के नलकूप की मोटर मंगलवार की शाम लगातार चौथी बार फुंक गई। इससे तकरीबन 10 हजार की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। हालत ये है कि लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। बुधवार की दोपहर चौथी बार मोटर को खोलकर बनने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गंगापार के हवेलिया वार्ड में पुरानी आबादी के साथ ही तकरीबन आधा दर्जन प्राइवेट कॉलोनियां बसाई गई हैं। यहां की 10 हजार की आबादी को समूद्र कूप के पास लगी जल निगम के नलकूप की मोटर से जलापूर्ति की जाती है। जल निगम की नलकूप की मोटर मंगलवार की शाम फुंक गई। जिससे हवेलिया वार्ड की संगम विहार कालोनी, आरकेपुरम, विजय नगर समेत गांव की बस्ती में जलापूर्ति ठप रही। वार्ड के पार्षद गुलफिरोज ने अफसरों को मोटर फुंकने की जानकारी दी। तब जाकर बुधवार की दोपहर जली मोटर को चौथी बार खोलकर बनने के लिए भेजा गया।
अफसर बोले- पुरानी मोटर दे रही दिकक्त
जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुटी ने बताया कि मोटर पुरानी हो चुकी है। इस वजह से बार-बार दिक्कत का आ रही है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार की शाम तक मोटर को ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि हवेलिया अब नगर निगम में शामिल हो गया है। इस वजह से अब वहां जलकल विभाग जलापूर्ति की समस्या को देखेगा। कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बताया कि जलकल विभाग को नलकूप हैंडओवर करना है, इसलिए नई मोटर नहीं लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें