फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी के मॉडल सराहे गए

Sat, 09 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में गुरु तेग बहादुर खालसा इंटर कॉलेज की छात्राओं का मॉडल टावर ऑफ हनोई एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं का जलवायु परिवर्तन पर आधारित मॉडल को सराहा गया। प्रदर्शनी का दूसरे दिन उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों की ओर से लगाए गए सभी मॉडल को देखने के बाद उनकी सराहना की। उन्होनें बच्चों को अपने वैज्ञानिक सोच से मानक कल्याण करने की बात कही। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने अतिथि का स्वागत किया। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शनी में 55 मॉडलों में से 20 को उत्कृष्ट मॉडल के रूप में चुना। निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. संतोष शुक्ल, पवित्र टंडन, देवब्रत द्विवेदी, श्रद्घा, मोहम्मद मसूद एवं डॉ. पंकज कुमार शामिल रहे।

चुने गए 20 उत्कृष्ट मॉडल में क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, कर्नलगंज इंटर कॉलेज, गुरुतेग बहादुर खालसा इंटर कॉलेज, रमा देवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इलाहाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करछना, डीपी गर्ल्स कॉलेज, विद्यावती दरबारी इंटर कॉलेज, मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, पं. जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज भूपतपुर, बालमित्र विद्यालय धूमनगंज,महिला ग्राम इंटर कॉलेज,ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज, महिला सेवा सदन, जनता इंटर कॉलेज जगत तारन इंटर कॉलेज, नारायण आश्रम इंटर कॉलेज, हमीदिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज शामिल हैं।धन्यवाद जीजीआईसी की प्रधानाचार्या शशिबाला चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें