पीड़ित परिजनों से मिलने मुबारकपुर गांव पहुंचे विधायक गुरु प्रसाद मौर्य।
कौड़िहार। पिछले दिनों मुंशी लाल पाल हत्याकांड के बाद विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
नवाबगंज मुबारकपुर उपरहार गांव में भूमि विवाद को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा धारदार हथियार एवं कुल्हाड़ी से हमला करते हुए मुंशी लाल पाल समेत कई लोगों को घायल कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान मुंशी लाल पाल की एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के बाद मुंशी लाल पाल का शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए शस्त्र लाइसेंस, आर्थिक मुआवजा, सुरक्षा, आरोपियों के घर जमींदोज करने क मांग की गई थी। रविवार को विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने मुबारकपुर उपरहार गांव पहुंचकर मृतक परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजू पाल, पूर्व प्रधान पंकज पाण्डेय, अरुण मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि जंगी लाल मौर्या, ज्ञान बाबू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।