फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मनबढ़ों ने नसब का पत्थर उखाड़ कर फेंका

Sat, 30 May 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी रामजीयावन के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम हंडिया ने जमीन की पैमाइश का आदेश दिया। जहां 20 मई को एसडीएम हंडिया के आदेश पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कर पत्थर नसब करा दिया था। वहां मनबढ़ों ने पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया। रामजीयावन के विरोध करने पर मनबढ़ों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसडीएम हंडिया को प्रार्थना पत्र देकर मनबढ़ों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच किया तो पत्थर उखड़ा हुआ मिला। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने 26 मई को एसडीएम हंडिया को दी। पीड़ित ने थाना उतरांव में भी पांच लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। एसीपी हंडिया ने कहा कि नसब का पत्थर उखाड़ गया है, तो जांचकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें