सरायइनायत थाना क्षेत्र के लंगड़ीपुर गांव में पांच दिन पहले जमीन के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गांव निवासी सुलोचना बिंद का आरोप है कि पांच दिन पहले जमीन के विवाद में गांव के जितेंद्र कुमार यादव चार अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडा, सरिया ओर चापड़ लेकर उसके घर आए, गाली गलौज कर हमला कर दिया और मुंह पर ईंट से वार कर जख्मी कर दिया। जब बीचबचाव करने सुमन, मुलायम एवं रंजीत आए तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जितेंद्र कुमार यादव, बीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, राजेंद्र यादव एवं सुनील यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।