घटना के बाद डरी सहमी बेटी।
- फोटो : अमर उजाला।
बदमाशों ने वीरकाजी गांव में 4 घरों को बनाया निशाना
मनबढ़ बदमाशों ने फूलपुर के वीरकाजी गांव में एक ही रात चार घरों को निशाना बनाया, लेकिन ग्रामीणों व परिजनों की सतर्कता से बदमाशों का तीन घरों में चोरी का प्रयास असफल रहा। वीरकाजी गांव में बदमाशों ने आफरीन फातिमा के घर को निशाना बनाने के साथ ही दूसरी घटना गांव के फरहान अहमद के घर में अंजाम दी। यहां छत पर चढ़े बदमाशों ने जैसे ही कमरे में उतरने की कोशिश कर रहे थे कि उसकी मां ने देख लिया और शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। इसी प्रकार गांव के होरी लाल भारतीय के घर में पहुंचे बदमाशों ने सीढ़ी के सहारे आंगन में उतरे। इसी बीच जगहट हो गई तो बदमाश भाग निकले। चौथी घटना वीरकाजी रोड पर एक फल विक्रेता के घर में पहुंचे बदमाशों ने जैसे ही चोरी का प्रयास किया। परिजन जाग गए और उन्हें भागना पड़ा।
गांव में ड्रोन उड़ने की भी रही चर्चा, सहमें है लोग
इलाके में इन दोनों रात में लोगों के छात्रों के ऊपर ड्रोन दिखाई देने को लेकर जहां लोग दहशत में हैं। वहीं फूलपुर के वीरकाजी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को चोरी वाली रात ग्रामीणों ने शाम 8 बजे से 11 बजे के बीच ड्रोन उड़ते देखा। और रात में गांव में चार जगह बदमाशों ने धावा बोल दिया। आए दिन हो रही ड्रोन उड़ाने की घटनाओं को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं।
मिनी बैंक सेंटर से बदमाशों ने उड़ाया नगदी समेत साढ़े 3 लाख का माल
फूलपुर। इलाके में इन दिनों बदमाश मस्त और पुलिस पस्त वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। मनबढ़ बदमाशों ने रविवार रात में ही चोरी की पांचवी वारदात फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के महुलिया चौराहे पर गांव के ही रहने वाले राकेश कुमार जो मिनी बैंक सेंटर संचालित करते हैं। यहां बदमाशों ने शटर का ताला काट कर अंदर घुसे और तीन लैपटॉप, तीन प्रिंटर, 1 लाख 40 हजार रुपए नगद के साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सहित लाखों रुपए का सामान लेकर बदमाश चंपत हो गए। भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फूलपुर पुलिस ने कहा सिर्फ एक जगह हुई चोरी की घटना
फूलपुर। इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि चोरी की एक बड़ी घटना इफको पर चौकी क्षेत्र के वीर कई गांव में आफरीन फातिमा के घर बदमाशों ने अंजाम दी है महिला की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इलाके में चोरी की अन्य वारदातों की जानकारी हमें नहीं है।