पिपरांव गांव निवासी विशाल कुमार भारतीय (20) पुत्र राम मनोरथ भारतीय से मोबाइल फोन और बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह लाइब्रेरी गया था और करीब 11 बजे घर लौट रहा था। तभी घोड़ेडीह नहर के पास हेलमेट लगाए दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने आंखों में नशीला स्प्रे डालकर उसका मोबाइल फोन और बैग लेकर मौके से फरार हो गए। युवक ने भीरपुर चौकी इंचार्ज को घटना की जानकारी देते हुए साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।