फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर गूंजा परमेश्वर पुत्र का संदेश

Mon, 22 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाहाबाद। क्रिसमस का कम डाउन शुरू हो गया है। परमेश्वर के आने की खुशियां मसीही समुदाय के घरों, चर्चों में ही नहीं वरन शहर की आबोहवा में घुलने लगी है। इसी क्रम में रविवार को यीशु दरबार चर्च से क्रिसमस झांकी ‘मानव मुक्ति जुलूस’ निकाली गई। यीशु के संदेश पूरे रास्ते गूंजते रहे।
विज्ञापन


 सुबह यीशु दरबार में विशेष प्रार्थना हुई। डा. विनोद.बी लाल, डा. एकेए लारेंस, डा. एसबीलाल, डा. रॉबिन एल प्रसाद की अगुवाई में मानव मुक्ति दिवस जुलूस निकला। सजे ट्रकों पर यीशु के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां थी। सड़क के किनारे खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर जुलूस का वेलकम किया। जोश मेें मेरी क्रिसमस का नारा लगाया। पूरे रास्ते सेंटाक्लाज बच्चों को उपहार बांटते रहे। जुलूस यीशु दरबार से यीशुदरबार सिटी नार्थ पहुंचा।  यूनियन चर्च होता यीशु दरबार पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें