फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इंडियन ऑयल की पाइप लाइन काटकर तेल चोरी का मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2015 में मांडा में हाईवे किनारे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. की बरौनी-कानपुर पाइप लाइन को काटकर डीजल और पेट्रोल की चोरी करने का मास्टर माइंड रवि उर्फ बिद्दी निवासी फरीदाबाद हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 10 साल बाद मेजा पुलिस ने 20 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसे प्रयागराज के खुसरोबाग से पकड़ा है।
विज्ञापन

सन 2015 में मांडा इलाके के कुखुड़ी गांव के समीप बादपुर गांव के तिलकराज सिंह के ढाबा की दुकान के अंदर कुआं खोदकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की बरौनी-कानपुर पाइप लाइन काटकर डीजल और पेट्रोल की चोरी की जा रही थी। इसे सस्ते दर पर बाहर बेचने का काम किया जा रहा था। जानकारी होने पर इंडियन ऑयल के प्रबंधक सिद्धार्थ अवस्थी ने मांडा थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस ने कई लोगों को जेल भी भेजा था लेकिन मास्टरमाइंड रवि उर्फ बिद्दी निवासी अरूआ शाहपुर थाना छायंसा जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) फरार था। पुलिस ने उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी को खुसरोबाग से गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी राम हरि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें