फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोल-मुसहर जाति को जनजाति का दर्जा दिलाने की पदयात्रा देवीबांध पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोल एवं मुसहर जाति को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए निकाली गई सात दिवसीय पदयात्रा शुक्रवार को देवीबांध गांव पहुंची। अपना मंच डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रज्जन कोल के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई है। कोल व मुसहर जाति को जनजाति का दर्जा दिलाने हेतु यात्रा का आरंभ 3 फरवरी को नारीबारी बाजार से किया गया था।
विज्ञापन

यह यात्रा विधानसभा कोरांव के अधिकांशतः गांवों में घूमते हुए 9 फरवरी को तहसील मुख्यालय पहुंचेगी और एसडीएम को उत्तर प्रदेश में कोल एवं मुसहर जाति को जनजाति का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपेंगे। शुक्रवार को यह यात्रा बघोल, बहरैचा, कैथवल, गड़री, किहुनी लेडियारी नीबी आदि गांवों में घुमाया गया। यात्रा में जिला मंत्री चंद्रशेखर कोल, कमलेश कुमार चौधरी, शिव नरेश, राजेंद्र कुमार कोल, राजकमल कोल, रामकली, श्याम कली, हिंछन, लक्ष्मी देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें