फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पांच मई से शुरू होगी लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट वीकली अमृत भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के लोकमान्य तिलक से अयोध्या कैंट के लिए वीकली (साप्ताहिक) अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन मंगलवार पांच मई से शुरू हो रहा है। प्रत्येक मंगलवार को यह ट्रेन लोकमान्य तिलक से एवं प्रत्येक बुधवार को अयोध्या कैंट से चलेगी। गाड़ी संख्या 22111 लोकमान्य तिलक से सुबह 7:55 बजे चलकर कल्याण, इगतपुरी, भुसावल, इटारसी, जबलपुर आदि स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 6:25-6:35 बजे प्रयागराज जंक्शन और यहां से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर रुकते हुए सुबह 10:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी। वापसी में अयोध्या कैंट से प्रत्येक बुधवार दोपहर 1:50 बजे चलकर शाम 5:05-5:15 बजे प्रयागराज जंक्शन और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के 11 व दो कोच एसएलआर और एक पेंट्री कार का कोच रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें