फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों में लगी होड़

Tue, 09 Aug 2016 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार चुनाव से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम गया है। सोमवार को प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण उम्मीदवारों ने जमकर अपने-अपने पक्ष में प्रचार किया। जनसंपर्क का सिलसिला अभी जारी रहेगा। हाईकोर्ट में पूरे दिन जनसंपर्क और प्रचार की धूम रही। अध्यक्ष और महासचिव सहित सभी पदों के उम्मीदवारों ने पूरा जोर लगाकर प्रचार किया। बार चुनाव के लिए मतदान 10 अगस्त को होना है। निर्वाचक मंडल की ओर से चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मतदान स्थल भी बनकर तैयार हो गया। पूरी मतदान प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरे द्वारा की जाएगी। निर्वाचक मंडल ने प्रचार और मतदान को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। मतदान पूर्व की भांति प्रात: ओएमआर सीट पर ही होगा। अधिवक्ता अपने ड्रेस में हाईकोर्ट बार के पहचान पत्र और उसकी छाया प्रति के साथ मतदान के लिए जा सकेंगे। अन्य दिशा-निर्देशों का भी पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


बार की खोई गरिमा होगी वापस: वीसी मिश्र
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनय चंद्र मिश्र (वीसी) ने मतदाताओं से वादा किया है कि यदि वह चुनाव जीतते हैं तो बार की खोई गरिमा वापस लौटाएंगे। सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बार की प्रतिष्ठा का ही है। पिछले कुछ दिनों में विशेषकर हाईकोर्ट के 150वें स्थापना समारोह में वकीलों को उपयुक्त स्थान नहीं मिला। इसलिए अब ऐसे पदाधिकारियों को चुनने का वक्त है जो वकीलों की प्रतिष्ठा लौटा सकें। वीसी ने वादकारियों का वकीलों के चैंबर तक बिना पास के प्रवेश सुनिश्चित कराने और पार्किंग का बेहतर इंतजाम करने का भी वादा किया है। उन्होंने हाईकोर्ट की पुरानी परंपराओं को फिर से शुरू कराने का इरादा भी जताया है। वकीलों की सुरक्षा और उनके बैठने की व्यवस्था करना भी उनके कुछ प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

अदालत में बढ़ेगा वकीलों का सम्मान: टीपी सिंह
हाईकोर्ट बार चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार टीपी सिंह ने वादा किया है कि अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद वह सबसे पहले अदालतों में अधिवक्ताओं को सम्मान दिलाने का कार्य करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मौजूदा समय में मुकदमों की अधिक संख्या और न्यायाधीशों की कमी के कारण वकीलों को अपना पक्ष अदालत के सामने ठीक से रखने का मौका नहीं मिल पाता है। न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के बीच गरिमापूर्ण संबंधों में गिरावट आई है। मुकदमों के सूचीबद्ध होने के बावजूद सुनवाई नहीं हो पाती है। वकीलों के वाहनों की पार्किंग, बैठने के लिए चैंबर की व्यवस्था करना। अधिवक्ता कल्याणकारी योजना को लागू कराने प्रयास करेंगे। टीपी सिंह ने वादा किया है कि वह बेंच और बार के रिश्तों को बेहतर करने के लिए काम करेंगे। दूसरी समस्याओं का भी निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें