फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियाबाद में तक्षक तीर्थ को जाने वाली गली अतिक्रमणमुक्त कराई, विरोध के  साथ हंगामा

Thu, 01 Jul 2021 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पीपल तिराहे से मंदिर के आगे तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार्रवाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
pratapgarh news : तक्षक तीर्थ मंदिर जाने के रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटवाता जिला प्रशासन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरियाबाद में बुधवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में तक्षक तीर्थ को जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी गली को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। पांच घंटे से अधिक चली कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। तीन बार एकजुट हुए लोगों ने हंगामा किया। वहां तैनात पुलिस ने लोगों को पहले समझाया फिर लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ दिया। इलाके में अफरातफरी मची रही। विरोध के बीच हुई इस कार्रवाई के दौरान मंदिर के आगे तक गली को कब्जा मुक्त कराया गया। सौ से अधिक छोटे निर्माण तोड़े गए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र की नालियां अरसे बाद खुली हैं।

विज्ञापन


दरियाबाद में पीपल तिराहे से तक्षक तीर्थ मंदिर को जाने वाली गली में अतिक्रमण से लोगों का आनाजाना मुश्किल हो रहा था। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। नगर निगम की ओर से कुछ दिन पहले लोगों को कब्जा हटाने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन लोग नहीं माने। बुधवार को एसीएम तृतीय सुनील कुमार और नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी गौरव रंजन की अगुवाई में तोड़ू दस्ता मौके पर पहुंचा। मौके पर कई थानों की फोर्स और पीएसी बल को भी बुलाया गया था। 

विज्ञापन

prayagraj news : तक्षत तीर्थ जाने के रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। - फोटो : prayagraj
अतिक्रमण कार्रवाई शुरू करने से पहले लोगों को कब्जा हटाने के लिए कहा गया। इसी दौरान वहां पहुंचे लोग विरोध करने लगे। विरोध के बीच कार्रवाई शुरू कर पांच घंटे में 50 से अधिक कर्मचारियों ने छोटी जेसीबी समेत अन्य उपकरणों से अतिक्रमण ध्वस्त किए। नालियों को भी कब्जामुक्त कराया गया। मौके पर पार्षद ने भी विरोध जताया पर उनकी भी सुनवाई नहीं हुई। 

अतिक्रमण प्रभारी गौरव रंजन के मुताबिक लोगों ने इस कदर कब्जा कर रखा था कि राहगीरों को ही नहीं स्थानीय निवासियों को भी दिक्कत हो रही थी। एसीएम के मुताबिक हंगामा कर रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। चिपचिपाती गर्मी और उमस के बीच दस्ते ने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी गली को कब्जामुक्त कराया। वहीं कब्रिस्तान के पास फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को भी चेतावनी दी गई है। पीपल तिराहे के पास से दर्जन भर अतिक्रमण हटाए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें