फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान है विकास का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीदिया गर्ल्स डिग्री कालेज में ‘बारहवीं पंच वर्षीय योजना में मानव संसाधन विकास : चुनौतयां एवं संभावनाएं’ विषय पर आयोजित दो दिनी गोष्ठी में रविवार को कौशल विकास पर चर्चा हुई। समापन सत्र के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डीन सीडीसी प्रोफेसर असीम मुखर्जी ने कहा कि यूनिवर्स में सबकुछ संसाधन है। बुद्धि और ज्ञान भी संसाधन है, लेकिन मनुष्य संसाधन नहीं है। जो पर्यावरण से पाया है उसे वापस लौटाना चाहिए। इस आशय से आने वाली पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ाती चले।
विज्ञापन

प्रोफेसर मुखर्जी ने कहा कि समाज का वर्गीकरण ज्ञान पर आधारित है। ज्ञान को आधार बनाकर समाज की सरंचना की गई है। इसलिए ज्ञान का विकास करना चाहिए। कौशल विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हुनर को प्रोफेशनल बनाया जाना चाहिए। डीन कॉमर्स प्रोफेसर जगदीश नारायण ने कहा कि लड़कियों को निर्णय में भागीदार बनाने की वकालत की। प्रोफेसर पीएन मेहरोत्रा ने भी महिलाआें की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया। गोष्ठी को डॉ.जावेद अख्तर, प्रोफेसर प्रशांत घोष आदि ने संबोधित किया। प्राचार्य डॉ.रेहाना तारिक ने स्वागत किया। डॉ.एमएमएन सिद्दीकी ने सेमिनार की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ.बिलकीस फारुक ने धन्यवाद तथा नासेहा उस्मानी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें