फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखा विभागकर्मी पर हमले का आरोपी पिस्टल संग गिरफ्तार

विज्ञापन
The kidnapper arrested by the accountant and arrested with the pistol
विज्ञापन
प्रयागराज। शिवकुटी में लेखा कर्मचारी विभव मिश्रा को अगवा कर हमले का आरोपी पिस्टल संग गिरफ्तार किया गया। वह गोविंदपुर निवासी युवक को मारने पहुंचा था कि इसी दौरान दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गोविंदपुर निवासी रचित कुमार उर्फ विक्की टेंपो स्टैंड चलाता है। रविवार शाम वह चिल्ला मोहल्ले में था तभी किसी बात को लेकर उसका पड़ोसियों से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों के बुलाने पर सलोरी निवासी रमाकांत सरोज पिस्टल लेकर उसे मारने पहुंच गया और विवाद करने लगा। इसी दौरान सूचना पाकर पहुंचे चौकी प्रभारी पंकज भाष्कर व प्रवीण सिंह ने उसे पिस्टल समेत दबोच लिया। थाने ले जाकर पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी रमाकांत का ही नाम रुद्रप्रकाश सिंह व आरपी है जो छह महीने पहले लेखा कर्मचारी विभव मिश्रा को अगवा कर हमले के मामले में वांछित है। पुलिस ने बताया कि अगस्त में गोविंदपुर निवासी विभव ने आरोप लगाया था कि बच्चे को लेने स्कूल जाते वक्त अखिलेश शुक्ला उर्फ गुड्डू, उत्पल तिवारी व रुद्रप्रताप उसे पिस्टल सटाकर रास्ते से खींचकर कछार में ले गए और फिर हॉकी-डंडों से बेरहमी से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शिवकुटी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें