जीएम ने बताया कि चुनार-चोपन के अलावा यूपी को दो और प्रोजेक्ट की भी सौगात मिली है। गोरखपुर से वाल्मीकि नगर रेलखंड के दोहरीकरण को भी मंजूरी मिली है। इस रेलखंड की लंबाई 96 किमी है। इसके अलावा 374 किमी लंबे सोननगर-अंडाल खंड के लिए तीसरी एवं चौथी लाइन के लिए भी 13606 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उससे उत्तर से पूर्व जाने वाले माल यातायात के त्वरित संचालन में मदद मिलेगी। साथ ही कंजेशन में कमी आने से हावड़ा-प्रयागराज के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के समय में भी बचत होगी। इस अवसर पर डीआरएम हिमांशु कुमार बडौनी के सार्थ ईस्टर्न चैंबर ऑफ कामर्स के जीएस दरबारी, विनय टंडन, राजीव नैयर आदि मौजूद रहे।