फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पीस कमेटी की बैठक में बिजली और सेतु निगम का मुद्दा उठा

Thu, 19 Mar 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना परिसर में बुधवार को चैत्र वरात्र और ईदुल फितर को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी ने ईदगाह, मस्जिद और मेला स्थल पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की बात कही।कही। वहीं चैत्र नवरात्र में निशान ले जाते समय सौहार्द का ख्याल रखने की बात कही गई।
विज्ञापन

चेयरमैन शोएब अंसारी ने सेतु निगम के एई सत्यनारायण पांडेय से कहा कि आवागमन के लिए ओवरसीज बैंक के पास निर्माण कार्य कराया जाए। इस पर सेतु निगम के एई ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टि से वह हर सुझाव मानने को तैयार हैं। चेयरमैन ने नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर खंभों को बदलवाने की बात एसडीओ बहादुर सिंह से कही। मौके पर मेराज आरिफ, ग्राम प्रधान इफ्तिखार अहमद, सगीर अहमद, असजद अमीन, हकीम उद्दीन, जमील, शिवकुमार, मुलायम और तीरथ आदि मौजूद थे। वहीं सोरांव में सोरांव थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वहीं शंकरगढ़ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। सहायक पुलिस आयुक्त वेद व्यास मिश्रा ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छेदीलाल कोटार्य, मो. आबिद अली, मोहित सिंह पटेल, दिलीप सिंह, चांद बाबू, सफीक सभासद मौजूद रहे।
हिंदू नवसंवत्सर एवं ईद को लेकर कसी कमर

भारतगंज पुलिस चौकी में बुधवार को एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई। इस दौरान हाफिज तौफीक राइन ने कहा कि ईदगाह पर सुबह साढ़े बजे ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। पूर्व सभासद जितेंद्र केशरी ने बताया बृहस्पतिवार को नवरात्र के पहले दिन सनातन ध्वज यात्रा मंगलवारी बाजार के बुड्ढीमाता धाम से शुक्रवारी बाजार के डाकघर तक सुबह नौ बजे निकाली जाएगी। बैठक में चौकी प्रभारी सुभाष सिंह, आशीष गोयल, अवर अभियंता बिजली प्रशांत श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

इधर, करमा पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। मौके पर घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह, विमलेश कुमार, अवध यादव, प्रधान प्रतिनिधि करमा अमरीश जायसवाल, मो.अजीम, पिंटू यादव, मो. तारिक आदि रहे।

उभारी ईदगाह में कराई गई साफ-सफाई

ईद उल फितर (ईद) की नमाज को लेकर उभारी ईदगाह में नमाज की पूरी तैयारी कर ली गई है। कमेटी के अध्यक्ष मौलाना युसूफ ने बताया कि नमाज के लिए ईदगाह में साफ-सफाई कराई गई है। ईद की नमाज इमाम हाफिज हुसैन अख्तर ईदगाह में पढ़ाएंगे। क्षेत्र के करमा बाजार, उभारी, नई बाजार, बरौली, हथिगन, हथीगनी, मुरादपुर, बलापुर, घोघापुर आदि जगहों से बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें