फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलचियों ने खोजी यूनिक पेपर सेट की काट

Fri, 30 Oct 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लागू की गई यूनिक पेपर सेट व्यवस्था की काट नकलचियों ने खोज ली है। एसएससी की ओर से लगातार हर परीक्षा के प्रश्नपत्र आउट होने और मोबाइल से नकल रोकने केलिए परीक्षा में यूनिक पेपर सेट लागू किया था। एसएससी की ओर से चार अक्तूबर को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में पटना, मुजफ्फरपुर केंद्रों पर परीक्षार्थी हल प्रश्नपत्र के साथ पहुंचे। परीक्षार्थी यूनिक पेपर सेट लागू किए जाने के बाद हर प्रश्न का उत्तर लिखा पर्चा लेकर परीक्षा में शामिल हुए। ऐसे में यूनिक पेपर सेट की व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन


यूनिक पेपर सेट में हर परीक्षार्थी को मिलने वाले प्रश्नपत्र में प्रश्नों के क्रम अलग होने के साथ विकल्प के क्रम भी बदल दिए जाते हैं। एसएससी की परीक्षाओं में हरियाणा, मेरठ एवं बिहार के अलग-अलग जिले से जुड़े नकल माफिया एसएससी की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र की व्यवस्था करके परीक्षार्थियों को मोबाइल, ब्लूटूथ आदि के जरिए हल प्रश्नपत्र पहुंचाते रहे हैं। परीक्षा दर परीक्षा प्रश्नपत्र आउट होने से परेशान एसएससी के अधिकारियों ने परीक्षाओं में यूनिक पेपर सेट की व्यवस्था लागू की।

आरंभिक चरण में दो-तीन परीक्षाओं में इस व्यवस्था से नकल रोकने में सफलता तो मिली परंतु एसएससी की सिपाही भर्ती परीक्षा में तो बिहार के कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी यूनिक पेपर सेट की काट में प्रश्नों के हल के साथ पहुंचे। एसएससी मध्य क्षेत्र केनिदेशक जेपी गर्ग का कहना है कि सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न कम होने से भले ही फर्जीवाड़ा करने वाले सफल हो गए हों, जिन परीक्षाओं में प्रश्नाें की संख्या अधिक होती है, वहां यूनिक पेपर सेट सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें