फेयरनेस क्रीम और लिपस्टिक पर भी पड़ा असर
यह खेल सिर्फ साबुन तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की पसंदीदा फेयरनेस क्रीम और लिपस्टिक पर भी इसका बड़ा असर पड़ा है। एक फेयरनेस क्रीम जिसका विज्ञापन भी टीवी पर बहुत आता है। इसकी कीमत तो 72 रुपये ही बरकरार है, लेकिन उसका वजन 27 ग्राम से घटाकर 25 ग्राम कर दिया गया है। एक बड़े ब्रांड की लिपस्टिक जो पहले 355 रुपये में मिलती थी। अब उसका दाम 375 रुपये हो गया है। वजन भी 8.7 ग्राम से घटाकर 7.9 ग्राम कर दिया गया है।
टेल्कम पाउडर और फेस पाउडर का बढ़ा दाम
एक नामी कंपनी का 300 ग्राम का टेल्कम पाउडर जो 28 फरवरी 2026 को 190 रुपये का मिल रहा था। इसका दाम अब 210 रुपये हो गया है। 400 ग्राम वजन वाले फेस पाउडर का भी दाम 415 रुपये से बढ़कर 455 रुपये हो गया है। पुरुष भी महंगाई से प्रभावित हुए हैं। एक नामी कंपनी की 70 ग्राम की शेविंग क्रीम का दाम भी 80 से बढ़कर 88 रुपये हो गया है। इसी तरह 100 एमएल का ऑफ्टरशेव लोशन का दाम 499 रुपये से बढ़कर 545 रुपये पहुंच गया है।
ब्यूटी पार्लर में भी बढ़ गए रेट
कच्चे माल और इन उत्पादों के महंगे होने का सीधा असर ब्यूटी पार्लर चलाने वालों पर भी दिखने लगा है। ब्यूटी पार्लर संचालिका रश्मि शुक्ला का कहना है कि अभी सीजन नहीं होने के कारण दरों में मामूली बदलाव किया गया है, लेकिन जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होगा और मेकअप की मांग बढ़ेगी, तो पार्लर के रेट नए सिरे से रिवाइज करने पड़ेंगे। मेकअप आर्टिस्ट जया मिश्रा ने बताया कि अभी उन्होंने रेट तो नहीं बढ़ाया लेकिन आने वाले दिनों में बढ़ाया जा सकता है।