फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नवीन की नसीहत का असर.. एक पिच पर उतरे योगी-मौर्य

Tue, 07 Jul 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुटबाजी खत्म करें... मिलकर काम करें... फालतू बयानबाजी से खुद का नुकसान करेंगे...। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से शनिवार को लखनऊ में दी गईं कुछ इसी तरह की नसीहतों का असर सोमवार को प्रयागराज में देखने को मिला। यहां प्रेरणा स्थल के लोकार्पण के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ न केवल मंच साझा किया, बल्कि उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2027 में तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प भी दिलवाया।
विज्ञापन

प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री की ललकार से यह संदेश पूरे प्रदेश में गया कि गुटबाजी सिर्फ सांसद-विधायकों को नहीं, बड़े नेताओं को भी छोड़नी पड़ेगी। प्रयागराज में महाकुंभ के बाद संभवत: यह पहला ऐसा अवसर है जब मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच साझा किया। दोनों कार्यक्रम स्थल पर साथ-साथ आए। प्रेरणा स्थल से मेला प्राधिकरण के सभागार में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में भी साथ ही गए।
मौर्य का संबोधन और निहितार्थ

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यूपी सहित पांच राज्यों में कमल खिलने की बात कहकर सुशासन का संदेश दिया। गुंडों को मिट्टी में मिलाने की बात कहकर योगी आदित्यनाथ की खुले दिल से तारीफ की। केशव ने तीन बार जय श्री राम और जय हनुमान का जयकारा लगाया। संबोधन में चार बार मुख्यमंत्री का नाम लिया। मंच पर पास में बैठे दोनों नेताओं की हंसी देखकर आपसी तालमेल पर चर्चा होती रही। इसी बीच केशव के संबोधन के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें