फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सरायलाहुरपुर व लोढ़वा गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
हनुमानगंज के सराय लाहुरपुर गांव में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
हनुमानगंज बहादुरपुर विकास खंड के सराय लाहुरपुर एवं लोढ़वा गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और शिविर लगाकर वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित की। टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया।
विज्ञापन

गांव में कई दिनों से बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं वायरल फीवर की चपेट में हैं। तेज बुखार से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने डेंगू से मौत होने की बात कही थी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू से मौत होने की जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। शुक्रवार को सर्विलांस अधिकारी डॉ अभिषेक सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अंशू वैश्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा एट बनी अधीक्षक डॉ. मनीष मौर्य ने दोनों गांव में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की।
टीम ने बुखार से पीड़ित 31 मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि गांव में बढ़ते बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए टीम टीम द्वारा तीन दिनों से निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि वे अपने आसपास कहीं भी पानी एकत्र न होने दें क्योंकि इस समय मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन

साफ-सफाई न होने के कारण गांव की नालियों व जगह-जगह एकत्र हुए पानी में ब बड़ी संख्या में मच्छरों के लार्वा पाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष मौर्य ने बताया कि 31 लोगों की डेंगू की सेंपलिंग की गई जिसमें 5 मरीजों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी का सेंपल लेकर लैब भेज दिया गया है और उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा अलग अलग बीमारियों के लगभग 137 मरीजों का परीक्षण किया गया है और उन्हें दवाएं दी गई है।

हनुमानगंज के सराय लाहुरपुर गांव में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें