फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीमार बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दीं दवाइयां

Fri, 17 Apr 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहट में मिड डे मील खाने के बाद बिगड़ी 24 बच्चों की तबीयत अब ठीक है। बृहस्पतिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. केबी सिंह के निर्देश पर सुबह 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंची और बीमार बच्चों के साथ-साथ अन्य बच्चों को दवाएं दीं। टीम में डॉ. सुरेश, डॉ. अरुण वर्मा, डॉ. स्वामी नाथ आदि रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहट की प्रधानाध्यापिका राजश्री गुप्ता ने बताया कि बीमार बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि बीमार बच्चे को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें