फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन ने विदाई से पहले रोकी शादी

Sun, 01 Mar 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की खुशियां उस समय सन्नाटे में बदल गईं, जब विदाई से ठीक पहले दूल्हे को दौरा पड़ गया। इस दौरान परिजनों ने तुरंत उसे संभाला। घटना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई और दोनों पक्षों के लोग स्तब्ध रह गए। बाद में दुल्हन ने विदाई से पहले शादी रोक दी।
विज्ञापन


बहरिया क्षेत्र की युवती का विवाह प्रतापगढ़ जिले के पट्टी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय हुआ था। बृहस्पतिवार रात बरात पहुंची। द्वारचार, जयमाल और सात फेरे संपन्न हुई। सुबह विदाई की तैयारी के बीच दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दुल्हन ने परिस्थितियों को देखते हुए ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत चली। अंततः आपसी सहमति से विवाह को निरस्त मान लिया गया। बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें