अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीदे आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से रविवार को अमर शहीद अशफाकउल्ला खां की जयंती पर उन्हें याद किया गया। चंद्रशेखर आजाद पार्क में आजाद प्रतिमा स्थल के करीब उत्तर प्रदेश सशस्त्र बल के जवानों ने 21 गन शाट फायर, सम्मान गारद की ओर से सलामी के बाद पुलिस बैंड ने उनके सम्मान में राष्ट्रधुन बजाई।
कें द्रीय विद्यालय मनौरी के छात्र नृपेंद्र कुमार सिंह और अग्रता सिंह ने शहीदों के सम्मान में कई गीत गाए। इसी क्रम में आकाशवाणी की रेनूराज सिंह, डॉ.रमा मांट्रौज ने भी देशभक्ति गीत सुनाए। कवि मखदूम फूलपुरी, धनंजय शाश्वत, शिवनरेश भारती ने रचनाओं से शहादत को सलाम किया।
मुख्य अतिथि सांसद श्यामाचरण गुप्त ने कहा, अशफाकउल्ला की शहादत पर हमें नाज है। इसी क्रम में प्रो.एनके एस गौड़, रामनिहोर राकेश ने भी उनकी शहादत बखानी। अध्यक्ष राजू मरकरी ने कहा, वह महान देशभक्त थे। संचालन राजबहादुर गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन प्रो.श्रीबल्लभ मिश्र ने किया।