फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीर खान पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने को शासन से मांगी अनुमति

Mon, 07 Dec 2020 11:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यूट्यूब चैनल पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली सना उर्फ हीर खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोजन के लिए शासन से अनुमति मांगी है। इसके लिए पुलिस की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने शासन को पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


खुल्दाबाद के नुरुल्लाहरोड निवासी हीर खान का नाम इसी साल अगस्त में तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ। 3.58 मिनट के इस वीडियो में वह हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कहते दिखाई पड़ रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी अपना यूट्यूब चैनल चलाती है जिसमें कई भड़काऊ व धार्मिक उन्माद फैलाने वाले वीडियो अपलोड किए गए थे।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 25 अगस्त को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि यूट्यूब चैनल ऑपरेट करने वाले उसके साथी सैफ अंसारी को चार सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दोनों के खिलाफ कुल 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जिनमें देशद्रोह, धार्मिक भावनाएं भड़काने समेत अन्य शामिल हैं। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र व आईटी एक्ट समेत चार धाराओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


देशद्रोह समेत छह अन्य धाराओं में मुकदमा चलाने के लिए पुलिस की ओर से शासन से अनुमति मांगी गई है। खुल्दाबाद पुलिस की रिपोर्ट पर एसएसपी ने संस्तुति करते हुए इस संबंध में डीएम से पत्राचार किया। इसके आधार पर डीएम की ओर से संबंधित धाराओं में अभियोजन चलाने की अनुमति प्रदान करने के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अनुमति मिलते ही आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह, धार्मिक भावनाएं भड़काने, दो समुदायों में शत्रुता उत्पन्न करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा चलाने से संबंधित कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

हीर के आठ मददगारों की तलाश जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विवेचना के दौरान पुलिस को ऐसे आठ लोगों के बारे में पता चला है कि जो भडक़ाऊ वीडियो से संबंधित यूट्यूब चैनल चलाने में मुख्य आरोपी हीर की मदद करते थे। इनमें एक एनजीओ से जुड़ा व्यक्ति भी शामिल है। एक आशंका यह भी है कि आरोपी किसी संगठन से जुड़े हों और उसकी ही शह पर वह इस तरह के कृत्य में शामिल रहे हों। जिसके लिए उन्हें फंडिंग भी की जा रही हो। इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रकाश में आए आरोपियों के पकड़े जाने के बाद से ही बहुत सी अन्य बातें स्पष्ट हो पाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें