फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शासन ने चिकित्सकों को जेनेरिक दवाएं लिखने की दी हिदायत

Tue, 09 Sep 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा मरीजों को जेनेरिक दवाओं न लिखे जाने को शासन ने गंभीरता से लिया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र जारी कर पर्चे पर जेनेरिक दवाएं ही लिखे जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला ने दवाओं में खेल अभियान के तहत स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को जेनेरिक दवाएं न लिखे जाने का मुद्दा उठाया था। इसका संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सीएमओ को पत्र जारी किया है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि शासन की तरफ से पहले से निर्देशित किया जा चुका है कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक पर्चे पर जेनेरिक दवाएं ही लिखेंगे ताकि मरीज को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दवाएं कम कीमत पर मिल सकें। मगर अभी भी कई चिकित्सक जेनेरिक की जगह पेटेंट दवाएं लिख रहे हैं।
विज्ञापन

निर्देश का पालन न करने की दशा में संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसीएमओ व आयुष्मान नोडल डॉ. राजेश सिंह ने सभी सरकारी चिकित्सालयों को इस निर्देश से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें