फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई माफिया पर नकेल कसेगी केंद्र सरकार

Sun, 25 Oct 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद।  केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को इलाहाबाद में कहा कि जमाखोरी और महंगाई माफिया ने दाल की कीमतें आसमान पर पहुंचा दीं। केंद्र सरकार ऐसे महंगाई माफिया को चिह्नित कर रही है। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए जल्द ही सरकार की ओर से प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी इस मामले में जरूरी कदम उठाए। जनरल वीके सिंह के मामले में बोले कि वह ठेठ राजनीतिज्ञ नहीं हैं। फिर भी शब्दों मेंचयन में उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन


फूलपुर तहसील स्थित अपने पैतृक गांव भदारी में मोहर्रम मनाने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास शनिवार सुबह ही इलाहाबाद पहुंचे थे। प्रयागराज से इलाहाबाद जंक्शन उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री सीधे सर्किट हाउस पहुंच गए। यहां जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, देेवेंद्र मिश्र आदि पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से भी बातचीत की। दाल की बढ़ी कीमतों को लेकर नकवी ने कहा कि इसे लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। महंगाई को लेकर लोगों की चिंता स्वाभाविक है।

खराब मौसम और दाल की जमाखोरी की वजह से उसकी कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकार महंगाई माफिया को चिह्नित कर कार्रवाई करने की तैयारी में है। जनरल वीके सिंह द्वारा मीडिया पर कांग्रेस से पैसे खाकर अपने खिलाफ खबर चलाने के सवाल पर नकवी ने कहा कि वीके सिंह सोच समझकर बयान दें। पार्टी आलाकमान ने भी इस संबंध में उन्हें उचित निर्देश दिए हैं। पाकिस्तानी गायक अदनान सामी द्वारा भारत की नागरिकता के प्रयास पर कहा कि जो नियम है उसी के अनुसार सरकार इस मामले में कार्रवाई करेगी। हालांकि उन्हें यह साफ करना चाहिए कि वह भारत की नागरिकता क्यों लेना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा पार्टी के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर नकवी ने कहा कि वह हमारे पुराने साथी हैं। वह राजनेता के साथ कलाकार भी हैं। बिहार चुनाव को लेकर भी नकवी ने लालू और नीतिश पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार में इस बार जंगलराज खत्म होगा। नितीश कुमार के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह जवाब देने की बजाय सिर्फ सवाल पूछकर बच रहे हैं। यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर भी नकवी ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें