फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणोदय की लाली से त्रिवेणी तट पर दमकी सौभाग्य की आभा

Sun, 22 Nov 2020 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए संगम तट पर जुटीं व्रती महिलाएं. - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

ऊग हे सुरुज देव भइलें भिनसरवा/अरघ के बेरवा हो/ पूजन के बेरवा न हो...। संगम तट पर शनिवार की भोर से छठ माता के ऐसे ही आराधना के गीतों से भगवान सूर्यदेव के उगने की मनुहार की जाती रही। ठंड केबावजूद घाटों पर जल में खड़ी होकर व्रती महिलाएं घंटों सूर्यदेव का आह्वान करती रहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

prayagraj news - फोटो : prayagraj
पूरब के आसमान पर टिकी हजारों आंखों में उस वक्त खुशी के भाव प्रस्फुटित हुए, जब भोर की झांई छंटने के साथ ही अरुणोदय की लालिमा किरणों की रेख के रूप में धरती पर उतरने को आतुर होने लगी। इसी के साथ छठ माता के जयकारे गूंजने लगे और उगते सूर्य को सर्वकामनाओं की पूर्ति के लिए आखिरी अर्घ्यदान किया जाने लगा। ढोल,नगाड़ों के उत्सवी माहौल में उगते सूर्य को अर्घ्य देने साथ ही चार दिवसीय सूर्योपासना के डाला षष्ठी व्रत का पारण व्रतियों ने पारण किया। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
संगम तट पर शनिवार की नई सुबह की प्रतीक्षा मध्यरात्रि के बाद ही आंरभ हो गई। अल्पनाओं और दीपमालाओं से सजी षष्ठी माता की यज्ञ वेदियों पर परिजनों के साथ सूर्योदय का इंतजार घंटों किया जाता रहा। लोक भावना के ऊंचे मानकों पर आधारित इस व्रत की लोक परंपरा का दर्शन करने के लिए हजारों की तादाद में लोग घाटों पर पहुंच गए। छठ माता के गीत गाए जाते रहे और खुशियों के फूटते पटाखों की तड़तड़ाहट से वातावरण गूंजता रहा। सूर्योपासना की यह छटा हर किसी के अंतस में रस बस सी गई।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सुबह पूरब दिशा में आसमान में जैसे ही लालिमा छाने लगी, हर तरफ हर हर महादेव और गंगा माता केजयकारे गूंजने लगे। एक तरफ ढोल नगाड़ों पर नृत्य शुरू हो गया और दूसरी ओर आतिशबाजी शुरू हो गई। किला घाट से लेकर संगम तट तक एक जैसा दृश्य रहा। व्रती महिलाएं जल धारा में खड़ी होकर उगते सूर्य की परिक्रमा करने लगीं और पति, पुत्र जल से अर्घ्य दिलाने लगे। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छष्ठी माता से व्रतियों ने सबको उबारने और मंगल करने की कामना की।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही घाटों पर व्रतियों से आशीर्वाद लेने की होड़ सी मच गई। लोग व्रती महिलाओं के पांव छूकर उनसे आशीष लेते रहे। बहू, बेटियों की कामनाओं की पूर्ति के लिए व्रतियों ने उगते सूर्य की विशेष अभ्यर्थना की। पढ़ाई में लगे छात्र अच्छे नंबर के लिए तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले नौकरी के लिए छठ माता से अरती लगा रहे थे। इस दौरान कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए भी छठ के व्रतियों ने आराधना की।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

दशाश्वमेध घाट पर व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

दशाश्वमेध घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं डाला सजाकर पहुंचीं। वेदियों पर दीप जलने लगे। एक तरफ डुबकी लगती रही और दूसरी ओर छट माता के गीत गाए जाते रहे। तीर्थपुरोहितों की चौकियों से लेकर घाट के अन्य हिस्सों तक हर तरफ व्रतियों की भीड़ लगी रही। महिलाएं एक-दूसरे को टीका भी लगाती रहीं। छट माता का प्रसाद वितरित किया जाता रहा।

संगम समेत गंगा-यमुना के तटों पर मुस्तैद रहे जवान 
संगम समेत गंगा-यमुना के तटों पर शनिवार की सुबह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संगम के अलावा दशाश्वमेध घाट और किला घाट पर जल पुलिस केजवान स्टीमर से गश्त करते रहे। दूसरी ओर घाटों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें