देवरी कलां में श्री राम कथा के कथा व्यास सहित अन्य भक्त लोगों की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के देवरी कलां पिपरान गांव स्थित शिव मंदिर पर जन कल्याण के लिए पुरुषोत्तम मास में चल रही संगीतमयी साप्ताहिक सामूहिक श्रीराम कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है। कथाव्यास श्री अरविंद शुक्ल जी महाराज ने कथा के छठवें दिन भरत की महिमा का बखान करते हुए लोगों को बताया कि भाई हो तो भरत जैसा। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों और गुणों का बखान करते हुए कहा कि कलियुग में केवल राम सुमिरन ही एक आधार है। देर रात कलाकारों की ओर से भजन संध्या की प्रस्तुतियां की गई। इस दाैरान ब्लॉक प्रमुख करछना सरोज कमलेश द्विवेदी, मिथिलेश कुमार द्विवेदी, विभव नाथ मिश्र, संतोष मिश्र, बालमुकुंद तिवारी आदि माैजूद रहे।