फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक में युवकों के साथ पहुंची युवती ने नए पुल से लगाई छलांग

Tue, 05 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास एक बाइक पर दो युवकों के साथ पहुंची एक युवती ने नए यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवती के छलांग लगते ही बाइक सवार युवक वहां से भागने लगे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने और बाढ़ देखने के लिए पुल पर खड़ी भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवक को अपने साथ थाने ले गई। पकड़े गए युवक नैनी थाना क्षेत्र के दांडी बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल युवती कहां की थी, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर लड़की की पहचान करने में जुटी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लड़की व लड़के दोनों अलग समुदाय के थे। नए पुल पर कुछ देर बहस करने के बाद युवती ने नदी में छलांग लगा दी थी। नैनी पुलिस का कहना है कि अभी युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें