फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 16 Mar 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

करेली के नया पुरवा में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है।राजेंद्र कुमार कुशवाहा नया पुरवा के रहने वाले हैं। उनकी बेटी संजना(26)घर पर ही रहती थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया है कि संजना जरा-जरा सी बात पर नाराज हो जाती थी। यही वजह है कि उससे परिवार के लोग भी कम बात करते थे।

रोज की तरह बृहस्पतिवार रात भी खाना खाने के बाद सो गए। शुक्रवार सुबह सोकर उठने पर संजना को न देख उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान स्टोर रूम की तरफ गए परिवारवालों की चीख निकल गई। संजना का शव फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में घरवाले कुछ बता नहीं पाए हैं। उधर बेटी की मौत से घरवालों में कोहराम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्यारोपी भाई भेजे गए जेल
प्रयागराज। उधर करेली पुलिस ने चार दिन पहले पुष्पांजलि नगर में सुनील कुमार प्रजापति के हत्या के आरोप में पकड़े गए सगे भाइयों को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय व उसके भाई विशाल ने ही वारदात को अंजाम दिया था। गोली विजय ने चलाई थी और इसके बाद लखनऊ भाग निकला था। हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी। सुनील का ससुराल के विवाद में बोलना उसे अखरता था जिसे लेकर इनके बीच पहले भी विवाद हो चुका था। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें