17 अक्तूबर को जार्जटाउन क्षेत्र से लाल जी की बोलेरो चोरी हो गई थी। एसआई अमित कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरों की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस चोर गिरोह तक पहुंच गई। रविवार को सरगना समेत चार सदस्यों को पकड़ लिया गया।
जार्जटाउन पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो चोरी के बाद नीली बत्ती लगाकर वाहनों को बिहार भेज देता था। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार कारें बरामद की गई हैं। इनमें से तीन शहर से जबकि एक मिर्जापुर से चुराई गई थीं। 17 अक्तूबर को जार्जटाउन क्षेत्र से लाल जी की बोलेरो चोरी हो गई थी। एसआई अमित कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरों की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस चोर गिरोह तक पहुंच गई। रविवार को सरगना समेत चार सदस्यों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
इनमें सरगना शहनवाज उर्फ साहिल उर्फ मकसूद निवासी हथिगवां प्रतापगढ़ और उसके साथी विनोद कुमार जायसवाल निवासी दहियावां होलागढ़, राजकुमार यादव निवासी गोपालगंज बिहार और हरीश उर्फ कालू निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी की दो सैंट्रो व दो बोलरो बरामद की गईं। साथ ही एक नीली बत्ती व औजारों संग सात मोबाइल बरामद हुए। पूछने पर सरगना शहनवाज ने बताया कि उसका गिरोह पिछले कई सालों से इस काम में लगा हुआ है। करीब तीन महीने पहले ही वह जेल से छूटकर आया है।
बताया कि वह लॉक तोड़ता है और फिर विनोद गाड़ी लेकर फरार हो जाता है। हरीश की मदद से राजकुमार गाड़ी को बिहार भेज देता है। रास्ते में कोई रोकटोक न हो, इसके लिए गाड़ी पर नीली बत्ती लगा दी जाती है। जार्जटाउन प्रभारी ने बताया कि शहनवाज पर 16, विनोद पर 21, राजकुमार पर आठ और हरीश पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।