लखनऊ की फर्म खरीदती थी चोरी का माल
पुलिस के मुताबिक, राहुल ने पूछताछ में बताया कि चोरी किए गए पाइप लखनऊ की सीएस इंटर प्राइजेज फर्म का मालिक चांद सिद्दीकी खरीदता था। यह फर्म भी जल जीवन मिशन के तहत काम करती है। चांद तो फरार हो गया लेकिन एसओजी ने तत्परता दिखाते हुए उसकी फर्म के कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील वर्मा, ठेकेदार वरुण विक्रम सिंह, सुपरवाइजर हिमांशु सिंह और लेबर कॉन्ट्रैक्टर जुनैद को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त डीसीएम भी बरामद कर लिया है।
इसके अलावा यह भी हुए गिरफ्तार
मनोज गुप्ता निवासी बदायूं, राजा पटेल निवासी फतेहपुर, कुलदीप महेश्वरी निवासी बदायूूं, राजेश चौधरी निवासी नोयडा सेक्टर 5, विकास निवासी बिलान्दापुर शाहजहांपुर, विकास पंवार निवासी दोघट बागपत, अनूप तिवारी निवासी शाहजहांपुर, शम्भू चौधरी निवासी बिहार, दुर्गेश शर्मा निवासी हरदोई, सिकन्दर निवासी बेगूसराय (बिहार), प्रवीण कुमार निवासी कांगणा (हिमाचल प्रदेश), सुड्डू कुमार निवासी बिहार, बृजेश कुशवाहा निवासी हरदोई, राममोहन निषाद निवासी कानपुर देहात, विजय बहादुर गौतम निवासी जौनपुर, अरुण यादव निवासी जौनपुर।