फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में कमेरा समाज के बच्चों का भविष्य अंधकार में है : पल्लवी पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सहसों चौराहे पर छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने छत्रपति शाहूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने सब कुछ न्यौछावर करके हम सब के हक की लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

वहीं, सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में कमेरा समाज के बच्चों का भविष्य अंधकार में हैं। हमें अपनी लड़ाई लड़नी होगी। स्कूलों के विलय का विरोध करना होगा।
कृष्णा पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हम सभी को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। क्षेत्र में जाकर अद कमेरावादी के विचारों को पहुंचाएं। पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए 2027 की तैयारी हमें अभी से करनी होगी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सिराथू विधायक डाॅ. पल्लवी पटेल ने कहा की जिनकी जयंती हम मना रहे हैं उन्होंने ही हमें आरक्षण दिलाया है। जिसके चलते आज सरकार से हम अपना हक मांगते है। उन्होंने जाति जनगणना पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि सरकार जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है।
सरकार पूरे प्रदेश में हजारों स्कूलों का विलय कराकर कमेरा समाज के बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला जा रहा है। हमारी शिक्षा लुट गई, हमारा रोजगार छिन गया। लेकिन अब हमें सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण पटेल और संचालन प्रदेश सचिव उमेश पटेल ने किया। यहां दिलीप पटेल, गगन, दीनानाथ सरोज, प्रो गंगाराम यादव, नंदलाल पटेल, रामप्रताप पासी आदि मौजूद रहे। सं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें