फोटो परिचय। मानिकपुर हंडिया में श्रीराम कथा कहते आचार्य ओमप्रकाश शुक्ल
मानिकपुर गांव में आयोजित साप्ताहिक श्रीराम कथा के अंतिम दिन आचार्य ओमप्रकाश शुक्ल ने राम वन गमन और भरत के भ्रातृत्व प्रेम की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि पिता दशरथ व माता कैकेई के आदेश का पालन करके भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भाई लक्ष्मण 14 वर्ष के लिए वन को रवाना हो गए। कहा कि राम और भरत का भ्रातृत्व प्रेम समाज के लिए आदर्श है। इस माैके पर आयोजक सुल्तान सिंह, सुमन सिंह, आलोक सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, ज्योति यादव, सिंटू पांडेय और अनिल त्रिवेदी आदि रहे।