फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली जुलाई से हाथी पार्क चार माह के लिए बंद

Sun, 28 Jun 2015 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। बच्चों का सबसे फेवरेट हाथी पार्क चार महीने के लिए बंद होने जा रहा है। पहली जुलाई से पार्क में प्रवेश पर रोक लग जाएगी। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) हाथी पार्क का सुंदरीकरण कराने जा रहा है। अवस्थापना निधि से होने वाले इस काम पर 3.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


सुमित्रानंद पंत बाल उद्यान (हाथी पार्क) की स्थिति बेहद खराब है। पार्क के बीच से नाला गुजरता है। इससे उठती दुर्गंध से यहां आने वाले बच्चे और अन्य लोग परेशान होते हैं। पार्क में झूले, लाइट आदि भी बेकार हो गए हैं। ऐसे में एडीए ने पार्क के सुंदरीकरण और आधुनिकीकरण की योजना बनाई है। इसके तहत कमला नेहरू रोड और जीटी रोड की तरफ पार्क के बाहरी हिस्से से कटीले तार और झाड़ियां हटाकर ऊंची दीवार बनाई जाएगी। नाले को भूमिगत करके झील का निर्माण होगा। पाथ-वे, वाटर फाउंटेन, आकर्षक लाइटों के साथ बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले लगाएंगे जाएंगे।

एडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने जनहित में पार्क बंद होने से बच्चों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। उन्होंने 31 अक्तूबर तक पीडी टंडन पार्क और चंद्रशेखर आजाद पार्क में आनंद उठाने की अपील की है। बताया कि नवंबर में हाथी पार्क नए कलेवर के साथ बच्चों के लिए खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें