फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत के मुकाबले कम रहेगा तेजस एक्सप्रेस का किराया

Fri, 12 Feb 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वंदे भारत एक्सप्रेस
कहां से कहां तक      चेयर कार -  एग्जीक्यूटिव कार
प्रयागराज से नई दिल्ली  1280  -   2585
प्रयागराज से कानपुर     575  -   1145
प्रयागराज से वाराणसी 470  -    935

तेजस एक्सप्रेस
प्रयागराज से नई दिल्ली   1110  -  2395
प्रयागराज से कानपुर     505 -   1070
प्रयागराज से वाराणसी   415 -  875
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : A
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 16 फरवरी से नहीं होगा। इसके स्थान पर तेजस एक्सप्रेस का संचालन रेलवे द्वारा उसी समय पर किया जाएगा। खास बात यह कि वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले तेजस एक्सप्रेस का किराया भी कम रहेगा। 16 फरवरी से 31 मार्च तक तेजस एक्सप्रेस वंदे भारत की तरह सप्ताह में पांच दिन ही चलेगी। इसके बाद दो अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व ही कुंभ मेले के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन रेलवे ने शुरू किया। वंदे भारत देश की एकमात्र ट्रेन है जिसकी औसत स्पीड 100 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की है। ट्रेन को मेंनटेनेंस के लिए अब दिल्ली भेजा जा रहा है। इस दौरान उसके रैक की जरूरी संरक्षा ओवर हॉलिंग आदि का कार्य होगा। ऐसे में 31 मार्च तक वंदे भारत नहीं चलेगी। उसके स्थान पर तेजस एक्सप्रेस का संचालन 16 फरवरी से रेलवे करेगा। इसमें बुकिंग भी रेलवे द्वारा बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई। वंदे भारत के मुकाबले तेजस का किराया कम रखा गया है।

वंदे भारत में प्रयागराज से दिल्ली का किराया 1280 रुपये है, जबकि तेजस एक्सप्रेस में 1110 रुपये ही यात्रियों से लिया जाएगा। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 15 फरवरी से 31 मार्च तक तेजस रैक के साथ तेजस एक्सप्रेस का संचालन होगा। 17 कोच की इस ट्रेन में 13 कोच चेयर कार, दो कोच एग्जीक्यूटिव एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे। चेयर कार में 1014 एवं एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 12 सीट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें