फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: साधारण बस वाला ही होगा राजधानी बसों का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से लखनऊ के लिए संचालित राजधानी बस का किराया अब साधारण बस के बराबर ही होगा। रोडवेज प्रशासन ने राजधानी बसों के किराये में 10 प्रतिशत की कटौती कर दी है। यह निर्णय बुधवार को प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सत्य नारायण यादव ने बताया कि प्रयागराज समेत प्रदेश में चल रही 168 राजधानी बसों का किराया भी 10 प्रतिशत घट जाएगा। अभी राजधानी बस से प्रयागराज से कुंडा का किराया 93, ऊंचाहार का 139, रायबरेली का 199 और लखनऊ का 331 रुपये लग रहा है।
इसके अलावा प्रयागराज में नई इलेक्ट्रिक बसों की अगली खेप को इसी वर्ष से भेजने का क्रम शुरु होगा। बकौल यादव, किराया कम करने का प्रस्ताव कर्मचारी संघ ने ही दिया था। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में रोडवेज के समूह क व ख श्रेणी के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति पारिवारिक यात्रा पास मिलेगा। इसकी मांग भी कर्मचारी संघ ने ही की थी। जो चालक बिना किसी दुर्घटना के बसों का संचालन करते हैं, उन्हें प्रति माह दुर्घटना शून्य भत्ता देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें