फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नवरात्र पर इस बार ट्रेनों में मिल रहे मिलेट्स से बने फलाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के मौके पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने इस बार व्रत रखने वाले लोगों के लिए मिलेट्स के भी फलाहार उपलब्ध करवाएं हैं। इसमें जहां एक ओर गाय के घी में बनाया गया रागी का लड्डू है तो वहीं दूसरी ओर कुटकी की बनी खीर भी यात्रियों को उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी मिलेट्स के साथ ही परंपरागत फलाहार भी यात्रियों को उपलब्ध करवा रहा है। इसमें साबूदाने की खीर, पकौड़ी, दही आदि के साथ ही नवरात्र के व्रत की थाली भी शामिल है। मूंगफली, आलू व कुट्टू के आटे की बनी कचौड़ी, पकौड़ी भी दी जा रही है। उधर, मिलेट्स की बात करें तो उसमें रागी के लड्डू व चपाती, कांगनी का उपमा व स्वादिष्ट पुलाव मुख्य रूप से शामिल है।
कुटकी से बने फलाहार का प्रयोग डायबिटीज वाले मरीज भी कर सकेंगे। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरी शुद्धता के साथ व्रत रखने वाले यात्रियों तक फलाहारी भोजन पहुंचाया जा रहा है। इसमें कुछ खाद्य पदार्थ मिलेट्स के भी हैं। कैटरिंग हेल्पलाइन 1323 से व फूड आन ट्रैक एप के जरिये भी यात्री भोजन बुक करवा सकते हैं। वहीं प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आईआरसीटीसी के एएस सेल्स में भी नवरात्र में खाने वाले कई आइटम यात्रियों को परोसे जा रहे हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें